फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no action on CM announcement.

यहां तो सीएम की घोषणा ही रह जा रही अनसुनी!

Thu, 11 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
no action on CM announcement.
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई

आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के मेधावी और टापर्स छात्रों को लैपटॉप वितरण करने को सीएम की घोषणा अधर में लटक गई है। तीन विभागों समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग छात्रों की सूची उपलब्ध नहीं करवा पाए, जिसके चलते मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने संबंधित विभागीय सचिवों को तलब किया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के समक्ष गुरुवार को एक शैक्षणिक सत्र बीतने के बाद भी लैपटाप छात्रों नहीं दिये जाने के कारण विभागीय सचिव रखेंगे। गौरतलब है कि इस प्रकरण पर सीएम के स्तर से निर्देश होने के बावजूद खरीद नहीं है।
विज्ञापन


सीएम ने बीते वर्ष मेधावी छात्रों को लैपटाप वितरित करने की घोषणा की थी जिसके बाद मुख्य सचिव ने खरीद के लिए एक टेक्निकल कमेटी सचिव सूचना प्रौद्योगिकी की अध्यक्षता में बनाई। इस कमेटी के समक्ष तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी। समाज कल्याण विभाग ने जानकारी तो दी, लेकिन खरीद के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये को जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है योजना
तकनीकी शिक्षा में इंटर के टॉपर छात्र जो बीटेक के लिए प्रवेश परीक्षा में सफल रहे उन्हें लैपटॉप दिया जाना है जबकि चिकित्सा शिक्षा में मेडिकल कालेजों में प्रवेश पाने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में प्रत्येक जनपद स्तर पर इंटर की परीक्षा में आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों के साथ प्रोफेशनल कालेज में प्रवेश पाने वालों को लैपटॉप दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed