फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nitin gadkari rally in karnprayag

उत्तराखंड में भाजपा आई तो चारों धाम होंगे हाईटेक : गडकरी

Fri, 10 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Fri, 10 Feb 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari rally in karnprayag
nitin gadkari - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश के चारों धामों को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। औली को पर्यटन हब बनाने के प्रयास भी होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी के समर्थन में आयोजित जनसभा में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार सृजन के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे मुख्य बाजार पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की हरीश रावत सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कोई समाप्त नहीं कर रहा है, बल्कि कुनीतियों के चलते वह खुद समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में 12 हजार करोड़ से बनने वाले चार धाम यात्रा मार्गों, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले बैंक खातों, मुद्रा लोन के तहत बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार सहित उज्जवला योजना से लोगों को केंद्र सरकार की योजना की जानकारी दी। 
साथ ही मोदी की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए लोगों से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, राकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और गायत्री नेगी, संजय कंडवाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, राकेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।

गैरसैंण और रेल के मुद्दे पर नहीं बोल
भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तहसील मुख्यालय पर जनसभा की, लेकिन जनसभा से स्थानीय मुद्दे गायब रहे। गडकरी ने न ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का जिक्र किया और न ही जन आंदोलन की भावना रही गैरसैंण पर कुछ कहा।

हाईवे विस्तारीकरण से चारोंधामों की यात्रा होगी सुगम 

nitin gadkari rally in karnprayag
nitin gadkari

शुक्रवार को ही धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह राणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के भाग्य का फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो क्षेत्र की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।

शुक्रवार को कंडीसौड़ में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कई जनहित के कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राज में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण प्रतिदिन दो किमी. होता था, जबकि भाजपा शासन में 20 किमी.प्रतिदिन सड़क निर्माण हो रहा है।

बताया कि अगले साल तक इस लक्ष्य को 40 किमी. प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारोंधामों की सुगम यात्रा के लिए केंद्र ने 900 किमी. सड़क को मंजूरी दी है, जिसमें 13 बाईपास, 25 बड़े पुलों का निर्माण,18 पर्यटक विश्राम गृह, चार बड़े हास्पिटल व 164 बस स्टाप का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार औली में पर्यटन केंद्र विकसित कर रही है, जिसमें 10 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने धनोल्टी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी की जीत पर लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का वायदा किया।
  
इस अवसर पर प्रत्याशी नारायण सिंह राणा, क्षेत्रीय विधायक महावीर रांगड़, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, विनोद सुयाल, संजय नेगी, मीरा सकलानी, नारायण सिंह पंवार, सुभाष रमोला, रजनी सजवाण आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने चमचों-चेलों के लिए हटाई गरीबी

nitin gadkari rally in karnprayag
nitin gadkari - फोटो : amar ujala

सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पचास से पचपन साल कांग्रेस ने जिला पंचायत से लेकर देश में शासन किया।

कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा तो जरूर दिया, लेकिन गरीबी हटाई मात्र अपने चमचों और चेलों की। कांग्रेस ने गांव से लेकर शहर तक जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और युवाओं के विकास के लिए तत्पर है। गडकरी मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार उज्जवला योजना में डेढ़ करोड़ बीपीएल परिवारों को रसोई गैस बांट चुकी है। भविष्य में पांच करोड़ गरीबों को गैस देने का लक्ष्य है। भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ होने से पहले देश में 3.5 करोड़ लोगों के बैंक खाते थे। मोदी सरकार ने 24 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाए और दो लाख रुपए का बीमा भी कराया। आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी योजनाएं बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को स्वाधीनता मिलने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को विघटित कर देते हैं, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू नहीं माने, पर आज पं. नेहरू के पोते राहुल गांधी स्वयं देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीबी, बेरोजगारी हटाना, पहाड़ों से पलायन रोकना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और आतंकवाद समाप्त करना है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का परचम लहराना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। मोदी सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए से चार धाम के लिए ऑलवेदर रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इससे उत्तराखंड में पर्यटक बढ़ेंगे, लोगों का रोजगार बढ़ेगा, गरीबी मिटेगी और लोगों का विकास होगा। कहा कि पिथौरागढ़ से मानसरोवर को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण 2018 तक पूरा हो जाएगा।

जोशीमठ से 50 किमी दूर औली को शीतकालीन खेलों के लिए विकसित किया जा रहा है। इससे दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातिवाद, सांप्रदायिकता का सहारा ले रही है और मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने विकास के लिए कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील प्रत्याशी रेखा आर्य को विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रत्याशी रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत मडुवे, झिंगोरे की बात करते हैं, लेकिन  बंदरों और सुअरों से खेती को बचाने के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। सीएम मैदानी क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं जो उनकी पहाड़ के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह दोसाद और संचालन विधानसभा संयोजक रवि रौतेला ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल आदि ने विचार रखे। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल माओवाद के बहाने क्षेत्र की जनता में भय पैदा कर रहा है। भाजपा और पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी रेखा आर्या के साथ खड़े हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बिना डर के भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed