फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NITI Aayog member met the Governor.

Dehradun News: राज्यपाल से मिले नीति आयोग के सदस्य

Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog member met the Governor.
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बृहस्पतिवार को लोक भवन में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. एम श्रीनिवास ने स्वास्थ्य सेवाओं, सतत विकास लक्ष्यों और आयुष क्षेत्र को सशक्त बनाने संबंधी सुझाव रखे।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों में सुधार, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनकल्याण से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग मिला है और भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग मिलता रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed