फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NITI Aayog Export Preparedness Index 2024 Uttarakhand tops securing first position

Niti Ayog: निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड शीर्ष पर, छोटे राज्यों की श्रेणी में मिला पहला स्थान

Wed, 14 Jan 2026 11:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jan 2026 11:24 PM IST
सार

प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नीति लागू कर निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के साथ अवस्थापना सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

विज्ञापन
NITI Aayog  Export Preparedness Index 2024 Uttarakhand tops securing  first position
नीति आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

नीति आयोग की ओर से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड को शीर्ष पर है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन


प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नीति लागू कर निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के साथ अवस्थापना सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान है। सरकार के इस प्रयास से नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणियों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान यूपी की महिला पर्यटक से बदसलूकी, मारपीट के आरोप में गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होन के साथ वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है। उत्तराखंड का यह शीर्ष स्थान राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों की ओर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

राज्य से सालाना 15 हजार करोड़ का कारोबार
उत्तराखंड से हर साल निर्यात बढ़ रहा है। वर्ष 2011-12 में राज्य से कुल 3530 करोड़ का निर्यात होता था। जो 13 साल में बढ़ कर 15 हजार करोड़ पार गया है। वर्ष 2023-24 में कुल 14928 करोड़ का निर्यात किया गया। प्रदेश सरकार ने भी लॉजिस्टिक व निर्यात नीति लागू कर उत्तराखंड से निर्यात को बढ़ाने की रणनीति बनाई है।

इन उत्पादों का होता है निर्यात
प्रदेश से सबसे अधिक मोती, कीमती पत्थर, धातुओं का निर्यात किया जाता है। इसके अलावा रासायनिक उत्पाद, कृषि व बागवानी आधारित खाद्य पदार्थ, हर्बल उत्पाद, प्लास्टिक व रबड़ के अलावा मशीनरी उपकरण का एक्सपोर्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed