फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   niti aayog Deputy Chairman will visit uttarakhand soon

उत्तराखंड के 17 सालों का 'रिपोर्ट कार्ड' देखेगी PM मोदी की 'टीम', मंत्रियों में खलबली

Fri, 10 Nov 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Nov 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
niti aayog Deputy Chairman will visit uttarakhand soon

PM नरेंद्र मोदी की 'टीम जल्द ही उत्तराखंड के 17 सालों का रिपोर्ट कार्ड देखेगी। इसके लिए जल्द ही नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार उत्तराखंड राज्य की 17 साल की विकास यात्रा से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 13 नवंबर को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका दौरा तय हो जाने के बाद शासन ने बैठक का एजेंडा तय कर दिया है। सचिव नियोजन अमित सिंह नेगी ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों व सचिवों को बैठक की सूचना भेजी है।
विज्ञापन


बैठक के आयोजन को लेकर शासन बेहद गंभीर है। इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि नव नियुक्त मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह दो दौर की तैयारी बैठक कर चुके है। बैठक में सभी विभागों को अब तक प्रगति और भावी योजनाओं को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नीति आयोग के समक्ष पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्तराखंड की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी जाएगी।। नीति आयोग के उपाध्यक्ष 13 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे और दोपहर बाद ढाई बजे मुख्यमंत्री के कैबिनेट हाल में बैठक लेंगे।

आईएएस अकादमी जाएंगे उपाध्यक्ष

niti aayog Deputy Chairman will visit uttarakhand soon

बैठक का एजेंडा तैयार
इस अहम बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश के मसलों को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक की शुरुआत मुख्य सचिव के अभिवादन से होगी। इसके बाद नीति आयोग के सीईओ अमिताभ श्रीकांत बैठक को संबोधित करेंगे।

फिर नीति आयोग के उपाध्यक्ष का उद्बोधन होगा। बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने, ग्रामीण व शहरी विकास व स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा, जल संसाधन, नमामि गंगे, पर्यटन एवं उद्योग, परिवहन, ऊर्जा, पर्यावरण एवं वन व परामर्शी सेवाएं व अध्ययन विषय पर विभाग के विजन और कार्य योजना के बारे में उनसे संबंधित विभागीय अफसर रिपोर्ट पेश करेंगे।

आईएएस अकादमी जाएंगे उपाध्यक्ष
प्रदेश सरकार के अधिकारियों की बैठक के बाद नीति आयोग के उपाध्यक्ष अगले दिन मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी का दौरा करेंगे। वहां वे अकादमी में वह प्रशिक्षु आईएएस अफसरों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed