फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nishank filed petition in court

चुनाव के दौरान निशंक क्यों पहुंच गए कोर्ट?

Thu, 03 Apr 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
nishank filed petition in court

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में भाजपा और सरकार के बीच कानूनी जंग शुरू होती दिख रही है। त्रिपाठी जांच आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने दो सप्ताह पहले हाईकोर्ट में दस्तक दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा था। शासन की टीम ने नैनीताल पहुंचकर बृहस्पतिवार को इस मामले में जवाब दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


घोटालो की जांच कर रहा आयोग
राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो भाजपा राज के कथित घोटालों की जांच के लिए एक आयोग का गठन हुआ। इसमें कई मामले सीधे पूर्व सीएम निशंक से जुड़े थे।

आयोग ने पहले तराई एवं बीज विकास निगम की जांच रिपोर्ट सरकार को दी। जिसमें पूर्व सीएम निशंक समेत कई पर दोष साबित किए गए।

रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने करवाई विवेचना
रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने अज्ञात के नाम एफआईआर दर्ज कराकर विवेचना शुरू कर दी। इसके बाद हाइड्रो प्रोजेक्ट्स आवंटन मामले की जांच के दौरान पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी व रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपलच्याल, सीएम के पूर्व प्रमुख सचिव शत्रुघ्न समेत कई अफसरों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा सिटूर्जिया की रिपोर्ट भी आयोग ने सरकार को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट गए निशंक
आयोग की कार्रवाई के खिलाफ दो सप्ताह पहले निशंक ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तर्क दिया गया कि जब हाइड्रो व सिटूर्जिया मामले का निस्तारण हाईकोर्ट से हो चुका है और सरकार अपने फैसले वापस ले चुकी है तो फिर आयोग गठित कर जांच की क्या जरूरत है।


सरकार पर आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए की जा रही है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed