फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nisha in Chakrata and Mathor Singh became block chief in Kalsi

चकराता में निशा तो कालसी में मठोर सिंह बने ब्लॉक प्रमुख

Thu, 07 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nisha in Chakrata and Mathor Singh became block chief in Kalsi
कालसी में ब्लॉक प्रमुख निशा राणा के साथ विजयी जुलूस निकालते समर्थक। - फोटो : VIKAS NAGAR
पछवादून के चार ब्लॉक सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव बुधवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गए। चकराता में मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोक भी हुई। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह से संभाल लिया। चकराता में कांग्रेस ने 69 साल की बादशाहत को कामयाब रखते हुए एक बार फिर से ब्लॉक प्रमुख के पद पर अपना कब्जा जमाया। यहां कांग्रेस की निशा राणा ने भाजपा की शीतल मल्ल को 26-14 के मतों से हराया। उन्होंने छावनी बाजार में विजयी जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

वहीं कालसी में विधायक मुन्ना सिंह चौहान का मैजिक एक बार फिर से चल उठा। यहां ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों के अंतर से हराया। यहां ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के मठोर सिंह ने कांग्रेस के सरदार सिंह को 14 मतों के अंतर से हराया। मठोर सिंह को 27 और सरदार सिंह को 13 मत मिले। ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर भाजपा के भीम सिंह चौहान ने कांग्रेस समर्थित भवान सिंह को 16 मतों से हराया। भीम सिंह को 28 और भवान सिंह को 12 मत पड़े। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर भाजपा के रितेश ने कांग्रेस की किरण को 14 मत से हराया। यहां रितेश को 27 और किरण को 13 मत मिले। विकासनगर में ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप बंसल ने भाजपा प्रत्याशी रमेश सिंह को 25 मतों से माद दी। प्रदीप को 31 और रमेश को छह वोट मिले।
विज्ञापन

सहसपुर में ज्येष्ठ प्रमुख के चुनाव में राजीव पंवार ने गुलशन सिंह को 2 मतों के अंतर से हराया। राजीव पंवार को 21 और गुलशन सिंह को 19 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर रचना खंडूरी ने निकटतम प्रतिद्वंदी मंजू नेगी को छह मतों के अंतर से हराया। रचाना को 23 और मंजू नेगी को 17 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चकराता में ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप प्रमुख, विकासनगर में ब्लॉक प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख और सहसपुर में ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध चयन किया जा चुका है।

एसडीएम ने किया निरीक्षण
विकासनगर। ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में चल रहे चुनाव का एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार प्रकाश शाह ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ब्लॉक सभागार में भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को ब्लॉक मुख्यालय में प्रवेश की इजाजत नहीं थी।
ये बने जनप्रतिनिधि
चकराता
ब्लॉक प्रमुख- निशा राणा
ज्येष्ठ प्रमुख- विजयपाल सिंह
कनिष्ठ प्रमुख- शमशेर सिंह
कालसी
ब्लॉक प्रमुख-मठोर सिंह
ज्येष्ठ प्रमुख- भीम सिंह चौहान
कनिष्ठ प्रमुख-रितेश
विकासनगर
ब्लॉक प्रमुख-जसविंद सिंह बिट्टू
ज्येष्ठ प्रमुख- प्रदीप बंसल
कनिष्ठ प्रमुख-रेनू खान
सहसपुर
ब्लॉक प्रमुख-सीमा देवी
ज्येष्ठ प्रमुख-राजीव पंवार
कनिष्ठ प्रमुख-रचना खंडूरी

कालसी के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह समर्थक बीडीसी मेंबरों के साथ।

कालसी के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह समर्थक बीडीसी मेंबरों के साथ।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed