फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine thousand ration sellers may get the gift of dividend hike before Diwali Uttarakhand news

Uttarakhand News: नौ हजार राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले मिल सकता है तोहफा, लाभांश बढ़ोतरी के निर्देश

Tue, 07 Oct 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना और राष्ट्रीय खाद्य में शासन विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश को समान रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Nine thousand ration sellers may get the gift of dividend hike before Diwali Uttarakhand news
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के नौ हजार सरकारी राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना का लाभांश समान रूप से दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार के मुताबिक प्रदेश के राशन विक्रेताओं की मांग है कि राज्य खाद्य योजना के लाभांश को केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभांश के समान किया जाए। केंद्र सरकार 180 रुपये और राज्य सरकार 50 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दे रही है। खाद्य आयुक्त कार्यालय की ओर से समान रूप से लाभांश के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


जिस पर शासन स्तर से निर्णय होना है। वहीं, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना और राष्ट्रीय खाद्य में शासन विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश को समान रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो राज्य खाद्य योजना में राशन विक्रेताओं को केंद्र के समान 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मदरसों को धार्मिक शिक्षा देनी है तो लेनी होगी मान्यता, शिक्षकों की भर्ती भी मानकों के हिसाब होगी

इस योजना में मिलता है इतना लाभांश

देहरादून। सरकारी राशन विक्रेताओं को एनएसएफए में केंद्र सरकार 180 रुपये और एसएफवाई योजना में राज्य सरकार राशन में प्रति क्विंटल 50 रुपये लाभांश मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed