फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine people challaned on illegal storage of sand and gravel

खनन सामग्री के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने किया नौ का चालान

Sat, 27 Mar 2021 12:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nine people challaned on illegal storage of sand and gravel
रुपये - फोटो : pixabay

खनन सामग्री के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल ने शुक्रवार को नौ लोगों का चालान किया। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ भंडारण करने वालों के खिलाफ जुर्माने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन इसके लिए लगातार निरीक्षण और छापेमारी का अभियान जारी रखेगा।

विज्ञापन


प्रशासन को पिछले कई दिनों से कुछ क्षेत्रों में अवैध भंडारण की शिकायत मिल रही है। बताया जा रहा है कि कई लोग अवैध रूप से आरबीएम का भंडारण कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अनुमति भी नहीं ली है। कई जगह कॉलोनियों के बीच में भी भंडारण किया जा रहा है, इसके कारण लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इनके कारण आए दिन यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम बिनवाल शुक्रवार को खनन और पुलिसकर्मियों के साथ मालदेवता, छह नंबर पुलिया और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र पहुंचे और निरीक्षण किया।

इस दौरान दस्तावेज पूरे न होने, अवैध रूप से भंडारण, क्षमता से अधिक भंडारण, बिना लाइसेंस भंडारण पर उन्होंने नौ लोगों का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से भंडारण करने पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमों को न मानने वालों का लाइसेंस निरस्तर करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed