{"_id":"5f8de9f78ebc3e5be450a169","slug":"nine-million-cheated-in-the-name-of-kitty-from-interior-designer-dehradun-news-drn3595876161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीरियर डिजाइनर से किट्टी के नाम पर नौ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीरियर डिजाइनर से किट्टी के नाम पर नौ लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। शहर में किट्टी कमेटियों के नाम पर ठगी धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक इंटीरियर डिजाइनर ने अपने साथ हुई लगभग नौ लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। आरोप बेदी दंपति पर है, जिसके खिलाफ पहले भी बड़ी ठगी का मामला चल रहा है। इसमें अमित बेदी को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
मुकदमा डालनवाला थाने में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कल्पना सैनी निवासी ईसी रोड इंटीरियर डिजाइनर हैं। वर्ष 2016 में वह बेदी क्रिएशंस की संचालक पूजा बेदी और उनके पति अमित बेदी निवासी किशनपुर से मिली थीं। यह मुलाकात बेदी के क्रॉस रोड मॉल स्थित प्रतिष्ठान में हुई थी। इस दौरान वहां पर कई और महिलाएं भी मौजूद थीं, जो किट्टी की बातें कर रहीं थी। इन सभी महिलाओं ने बेदी की काफी तारीफ की। सैनी को भी पूजा बेदी ने किट्टी का प्लान बताया और मोटा मुनाफे का झांसा दिया।
सैनी उसके झांसे में आ गई और पूजा बेदी की कमेटी में 8.87 लाख रुपये जमा कर दिए। उन्हें बताया गया कि अक्तूबर 2018 में यह रकम डेढ़ गुनी करने की बात कही गई थी। लेकिन, इसके बाद भी तय समय पर उनकी असल रकम भी नहीं लौटाई गई। पीड़ित सैनी ने कई बार रकम मांगी तो उन्हें एक चेक दिया गया। बैंक में लगाया तो यह बाउंस हो गया। आरोप है कि 17 सितंबर 2017 को रकम लौटाने की बात की तो आरोपी महिला ने अन्य लोगों साथ धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ इनामी चिट फंड परिचालन (पाबंदी) अधिनियम व धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।