फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine lakh devotees visited Chardham Yatra in 20 days

Chardham Yatra: मौसम की चुनौतियां पार कर चारधाम में उमड़ी रही भीड़, 20 दिनों में नौ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 24 May 2022 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 May 2022 10:51 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में 20 दिन में नौ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। जबकि केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा करीब तीन लाख पहुंच गया है। चारधाम यात्रा में मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है। इसके बावजूद भी यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। 

विज्ञापन
Nine lakh devotees visited Chardham Yatra in 20 days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की चुनौतियों को पार कर चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा शुरू होने से अब तक 20 दिनों में नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच गया है। जून पहले सप्ताह तक चारों धामों में दर्शन के लिए वहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण फुल है।
विज्ञापन


इस बार तीन मई को अक्षय तृतीय के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई और बदरीनाथ मंदिर के 8 मई को कपाट खुले थे।
विज्ञापन


चारों धामों में 20 दिनों में नौ लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है। इसके बावजूद भी यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 23 मई तक चारोंधामों में नौ लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 22 मई तक बदरीनाथ धाम में 281584, केदारनाथ धाम में 298234, गंगोत्री में 173138, यमुनोत्री धाम में 127617 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
 

चार धाम व हेमकुंड साहिब लिए अब तक 20 लाख पंजीकरण

चार धाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार धाम व हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने सलाह दी है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए पंजीकरण की उपलब्धता की जांच के बाद ही चार धाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए होटल, हेली सेवा समेत अन्य बुकिंग करें। 

पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कॉल सेंटर पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यापारियों समेत छोटे दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि चार धाम, हेमकुंड साहिब और यात्रा मार्गों, मंदिर परिसर, नदियों व आसपास के इलाकों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। 

यात्रा मार्गों पर कई जगहों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। इसलिए कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें।। चार धाम व हेमकुंड साहिब करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इन स्थानों पर सफाई रखकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed