{"_id":"7951440e6b13c360a531072c16569e08","slug":"nim-anniversary-in-kedarnath-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे काम कर निम ने धाम में मनाई वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे काम कर निम ने धाम में मनाई वर्षगांठ
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 20 Mar 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में विषम हालातों में जमी निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) की टीम ने दूसरे महकमों के काहिल कर्मचारियों को अपनी अनूठी कार्यशैली से आईना दिखाया है।
विज्ञापन
धाम में एक एक वर्ष पूरा होने पर निम की टीम ने पूरे 24 घंटे कार्य करके जश्न मनाया। इस मौके पर निम प्राचार्य कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में निम के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए और कर्मठता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
धाम के पुनर्निर्माण में जुटी निम के सदस्य एमआई-26 हेलीपैड पर एकत्र हुए। कर्नल कोठियाल ने एक वर्ष में किए गए कार्यों को लेकर सदस्यों की प्रशंसा की। कहा कि जिस विश्वास और हौसले के साथ हमने अब काम किया है, वह आगे भी बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजन से लेकर शासन, प्रशासन की नजरें उन पर लगी हैं। इस दौरान कुछ सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इसके उपरांत एमआई-26 हेलीपैड से मंदाकिनी नदी तक के रास्ते की बर्फ हटाकर उसे चलने लायक बनाया।
मंदिर परिसर में सफाई के साथ कॉटेज की बर्फ भी हटाई गई। इस मौके पर निम के योगेंद्र राणा, मनोज सेमवाल, रंजीत सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
केदारनाथ में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। इस दौरान शीत हवाओं का प्रकोप भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।