फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikku ward will be operational in ten days in district hospital, blood bank will be available this year

Dehradun News: जिला अस्पताल में दस दिन में चलेगा निक्कू वार्ड, इसी साल मिलेगा ब्लड बैंक

Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nikku ward will be operational in ten days in district hospital, blood bank will be available this year
I
विज्ञापन

II
I
Iजिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में पिछले दो सालों से ब्लड बैंक की स्थापना के प्रयास सफल नहीं हो रहे। जिला अस्पताल व गांधी अस्पताल में रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों खासकर गर्भवतियों के लिए दून अस्पताल से खून मंगवाना पड़ता है। डीएम सविन बंसल ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में ब्लड बैंक को शुरू कराया जाएगा।
I
Iउन्होंने सभी सीएचसी में लैब संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कहा, जिला चिकित्सालय में 10 दिन के अंदर निक्कू वार्ड संचालित होगा। एक सप्ताह में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के खाली पड़े पदों पर कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लैब स्थापित कर संचालन के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने आशाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। एनएचएम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iअभी निजी लैबों के भरोसे सरकारी अस्पताल
I
I
I
Iअभी जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निजी लैब के भरोसे चल रहे हैं। प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय में ही निजी लैब से भर्ती मरीजों की जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकोरोनेशन की लैब में भी बदइंतजामी
I
Iकोरोनेशन में लैब तो है, लेकिन वहां लैब को लेकर कई बार सवाल उठते रहते हैं। कभी लैब बंद मिलने के कारण तो कभी रिपोर्ट समय से नहीं देने के कारण कोरोनेशन की लैब पर बदइंतजामी के आरोप लगते रहते हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश ने लैब का निरीक्षण किया था तो रिपोर्ट आने में देरी होने की बात सामने आई थी। वहीं एक बार अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed