फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav Uttarakhand BJP will test strength of the candidates through survey read All Updates in hindi

उत्तराखंड निकाय चुनाव: सर्वे से दावेदारों का दमखम परखेगी भाजपा, प्रत्याशी तय करने के पैमाने में रिपोर्ट अहम

Fri, 20 Dec 2024 02:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

पार्टी के पर्यवेक्षकों की टीमें फील्ड में उतर कर स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी में जुट गई हैं। पर्यवेक्षकों को नगर निगमों में मेयर और नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्षों के वार्ड सदस्यों के लिए तीन-तीन नामों के पैनल तैयार करने हैं, लेकिन कुछ नगर निगमों और नगर पालिकाओं में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav Uttarakhand BJP will test strength of the candidates through survey read All Updates in hindi
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए फील्ड में उतारे गए पर्यवेक्षकों से नामों के पैनल मिलने के बाद भाजपा सर्वे कराएगी। इस सर्वे के जरिये वह पैनल में शामिल किए गए नामों का दमखम परखेगी। यानी प्रत्याशी तय करने के पैमाने में सर्वे की रिपोर्ट भी अहम होगी।

विज्ञापन

पर्यवेक्षकों को 21 दिसंबर तक प्रदेश संगठन को पैनल सौंपने हैं। फिलहाल निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। पार्टी के पर्यवेक्षकों की टीमें फील्ड में उतर कर स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी में जुट गई हैं।

विज्ञापन

पर्यवेक्षकों को नगर निगमों में मेयर और नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्षों के वार्ड सदस्यों के लिए तीन-तीन नामों के पैनल तैयार करने हैं, लेकिन कुछ नगर निगमों और नगर पालिकाओं में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार हैं। ऐसे में पर्यवेक्षकों के लिए तीन नामों पर रायशुमारी और सहमति बनाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कई निकायों में पार्टी से जुड़े लोगों ने मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज की हैं। ऋषिकेश सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से यहां पर्यवेक्षकों को दमदार दावेदारों की तलाश करने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ सकता है।



ये भी पढ़ें...अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: जानें अपने ग्रह की चाल और वास्तु, जुटेंगे देश के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी

यही हाल हरिद्वार और हल्द्वानी सीट पर है, जहां भाजपा कार्यकर्ता ही मेयर सीटों के सामान्य होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन यहां सीटें आरक्षित हैं और नए दमदार चेहरों की तलाश होनी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षकों से पैनल प्राप्त होने के बाद प्रदेश नेतृत्व अपने स्तर पर भी फीडबैक लेगा। फीडबैक लेने का एक जरिया सर्वे होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed