फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav Uttarakhand BJP preparations for civic body elections intensify workers meeting

Uttarakhand: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में तेज हुई चुनावी सरगरमी, प्रभारी ने ली दावेदारों की टोह

Wed, 11 Dec 2024 09:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Dec 2024 09:29 AM IST
सार

नगर पालिका पौड़ी के समस्त 11 वार्डों में चुनाव प्रभारी तैनात किए जाने को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन
Nikay Chunav Uttarakhand BJP preparations for civic body elections intensify workers meeting
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में चुनावी सरगरमी तेज हो गई है। भाजपा के नगर पालिका पौड़ी में निकाय चुनाव प्रभारी व निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को लेकर एकजुट होकर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद पहली बार मंगलवार को नीरज पांथरी पौड़ी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारिकयों की बैठक ली। इस मौके पर पांथरी ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी के समस्त 11 वार्डों में चुनाव प्रभारी तैनात किए जाएंगे। जिसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


कहा प्रदेश स्तर से जल्द ही तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों का दल भी पौड़ी पहुंचर चुनाव तैयारियों का जायजा लेगा। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद के पदों पर दावेदारी कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की टोह ली गई। चुनाव प्रभारी पांथरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुटता के साथ मेहनत करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: शहर की सड़कों पर स्पीडब्रेकर बने मुसीबत...वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे से सहमा मासूम, बुरी तरह जख्मी

कहा कि पौड़ी नगर पालिका में सभी पदों पर पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। इस अवसर जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, ओपी जुगरान, संगीता रावत, प्रियंका थपलियाल, महावीर नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed