फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav 2024: Voters increased by five percent in Dehradun Rishikesh and Mussoorie Municipal elections

Nikay Chunav 2024: देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में बढ़े पांच फीसदी मतदाता, ओबीसी आरक्षण का इंतजार

Wed, 12 Jun 2024 10:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:33 AM IST
सार

देहरादून के नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश और नगर पालिका मसूरी क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मतदाताओं के नाम हटाने या नए मतदाता शामिल न किए जाने के आरोप लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2024: Voters increased by five percent in Dehradun Rishikesh and Mussoorie Municipal elections
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची पर उठे सवालों के बीच अब मतदाता बढ़ने की खबरें आ रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग को अभी तक जिन जिलों की रिपोर्ट मिली है, उनमें पांच से सात प्रतिशत तक मतदाता बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


देहरादून जिले के देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में भी करीब पांच फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।निकाय चुनाव की मतदाता सूची जारी होने के बाद विभिन्न निकायों में इस पर सवाल उठे थे। इसमें मतदाताओं के नाम हटाने या नए मतदाता शामिल न किए जाने के आरोप लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसके लिए पहले 15 दिन का समय दिया गया था। जिसकी अवधि बाद में कुछ दिन और बढ़ाते हुए आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी। देहरादून समेत कुछ जिलों की रिपोर्ट आयोग को मिली है। जिसमें निकायों में मतदाताओं की संख्या में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट कुछ कमियों की वजह से लौटाई गई
देहरादून के नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश और नगर पालिका मसूरी क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने देहरादून जिले की रिपोर्ट कुछ कमियों की वजह से फिलहाल लौटा दी है।

आयोग के उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट आ रही है। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी मानी जा सकती है कि मतदाताओं को लोकसभा-विधानसभा की मतदाता सूची में नाम होने पर संतुष्टि होती है। कई मतदाताओं को ये जानकारी नहीं होती कि नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची अलग से बनती है।

ये भी पढ़ें...By-Election 2024: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली वर्चुअल बैठक, बदरीनाथ, मंगलौर सीट पर लिया फीडबैक

निकायों में ओबीसी आरक्षण का इंतजार

निकाय चुनाव से पहले सरकार को निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का फैसला लेना है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने निकायों में ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। इसके तहत कई निकायों में 30 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा तो कहीं पांच प्रतिशत तक भी आ जाएगा। अभी तक निकायों में 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का नियम रहा है। इसमें बदलाव के लिए एक्ट में संशोधन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed