फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   By Election Uttarakhand 2024 Congress state in-charge took feedback on Badrinath and Mangalore seat

By-Election 2024: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली वर्चुअल बैठक, बदरीनाथ, मंगलौर सीट पर लिया फीडबैक

Wed, 12 Jun 2024 09:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Jun 2024 09:57 AM IST
सार

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को शीघ्र पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
By Election Uttarakhand 2024 Congress state in-charge took feedback on Badrinath and Mangalore seat
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को शीघ्र पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोनों सीटों पर जिम्मेदारी निभाने को कहा।

विज्ञापन

मंगलवार को उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश के पार्टी नेताओं संग वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए। कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट और मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ना है। बूथ स्तर चुनावी रणनीति बनाकर काम करना होगा। उन्होंने बदरीनाथ और मंगलौर विस में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी निभाने के के निर्देश दिए।

विज्ञापन

चुनावी रणनीति पर चर्चा
उन्होंने कहा, देशभर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उत्तराखंड की दोनों सीट जीतकर भाजपा को जवाब दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने प्रदेश प्रभारी को जानकारी दी कि वह बदरीनाथ विस के दौर पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। कहा, पार्टी एक दो दिन में एक पैनल बनाकर हाईकमान को भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, शीघ्र प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। वर्चुअल बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, सह प्रभारी दीपिका पांडे और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand: प्रदेश के मदरसों में RTE मानकों की होगी जांच, मैपिंग न होने पर स्कूलों में देंगे बच्चों को प्रवेश

जल्द उत्तराखंड आएंगी सह प्रभारी दीपिका पांडे

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया, चुनाव तैयारियों व रणनीति के लिए शीघ्र ही प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed