फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 Scrutiny of nominations

निकाय चुनाव 2018: अब ये प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, नामांकन पत्रों की जांच में मिली गड़बड़ी

Thu, 25 Oct 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Oct 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 Scrutiny of nominations
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में पर्चा दाखिल होने के बाद आज यानी गुरुवार और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 27 अक्तूबर नामांकन पत्रों की वापसी के लिए रखा गया है, लेकिन इससे पहले पार्टी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में निर्दलीय उम्मीदवारों को बैठाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उम्मीदवारों की असल स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन रुद्रपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी ममता रानी का नामांकन रद्द किया गया है। नजूल की भूमि पर कब्जा व नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर न होने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने इनका नामांकन अस्वीकृत किया है।
विज्ञापन


रुद्रपुर में भाजपा के बागी व निर्दलीय मेयर प्रत्याशी सुरेश कोली के नामांकन पर भी तलवार लटक गई है। बीजेपी के प्रत्याशी रामपाल ने नजूल भूमि पर कब्जे के मामले में कोली के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने इस बाबत नोटिस जारी किया है। खटीमा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अनसुईया राणा का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है। अनसुईया राणा पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी सोनी राणा को समर्थन दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed