फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 congress candidate announcement postponed

निकाय चुनाव 2018: आठ निकायों में नहीं बनी सहमति तो कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची लटकाई

Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 congress candidate announcement postponed
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड कांग्रेस ने 84 निकायों में से 76 पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के बावजूद घोषित नहीं किए। इसकी वजह उन सात निकायों को माना जा रहा है जिनमें अभी तक पार्टी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना पाई है। प्रत्याशियों की सूची लटकाने की दूसरी वजह सियासी रणनीति मानी जा रही है, जिसके तहत भाजपा की सूची जारी होने के बाद पार्टी अपने पत्ते खोलने की सोच रही है।

विज्ञापन


अलबत्ता नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद पर जिन चेहरों को मैदान में उतारे जाने की तैयारी हैं, उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने इशारा कर दिया है। कांग्रेस के संसदीय बोर्ड द्वारा अधिकृत किए जाने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नामों पर सहमति बनाने में खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। शनिवार को दिन भर उनकी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा होती रही। पार्टी सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के हाथी बड़कला स्थित सरकारी आवास पर भी प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास हुए। 
विज्ञापन

 

मेयर पद पर एक अनार सौ बीमार के हालात

कांग्रेस में जिन सात निकायों में टिकट को लेकर एक अनार सौ बीमार के हालाता हैं, उनमें चार नगर निगम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर प्रत्याशी का नाम रणनीतिक तौर पर रोका गया है।

पार्टी दो वरिष्ठ नेताओं के नाम पर सहमति बना चुकी है और भाजपा के उतारे जाने वाले उम्मीदवार के हिसाब से पार्टी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। लेकिन हल्द्वानी, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर नगर निगम में मेयर पद के टिकट पर पार्टी को सहमति बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, मसूरी नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

रविवार को पत्रकार वार्ता में एलान कर सकते हैं प्रीतम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता होगी। माना जा रहा है कि यह पत्रकार वार्ता प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए बुलाई गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करीब 76 निकायों की सूची जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed