फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 candidate do not know about his fifth child

निकाय चुनाव 2018: मां-बाप अंजान कहां से आई ये संतान, प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत का अनोखा किस्सा

Fri, 26 Oct 2018 10:50 AM IST
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 26 Oct 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 candidate do not know about his fifth child
election - फोटो : pexels.com

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 29 व 30 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे दंपति के खिलाफ पांचवें बच्चे को लेकर निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची शिकायत ने दंपति की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन


शिकायत कर्ता का दावा है कि दंपति की पांचवीं बेटी का जन्म 2005 में हुआ है, लिहाजा चुनाव आयोग की नियमावली के तहत पति-पत्नी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

हालांकि दंपति का दावा है कि जिस लड़की को आधार बनाकर शिकायत की गई है वह उनकी बेटी है ही नहीं। उनके सभी बच्चों का जन्म 2001 से पहले हुआ है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

दंपति रोशन जहां और असरफ अली ने नगर निगम के वार्ड संख्या-29 व 30 से पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन पत्रों की जांच शुरू होने के कुछ देर बाद ही अखिलेश मिश्रा नामक व्यक्ति ने निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा कि उक्त दंपति के पांच बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटी अलीशा का जन्म वर्ष 2005 में हुआ है।

ऐसे में दंपति चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है। चुनाव अधिकारी धनपत कुमार ने पार्षद पद के दावेदार दंपति के नामांकन पत्रों की जांच की तो पता चला कि उक्त दंपति के पांच बच्चे हैं, लेकिन सभी बच्चों का जन्म वर्ष 2001 से पहले हुआ दर्शाया गया है।

शिकायकर्ता ने लाइफ लाइन प्राथमिक विद्यालय की ओर से अलीशा को जारी स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) की प्रति भी संलग्न हैं, जिसमें अलीशा की जन्म तिथि 2005 दर्शाई गई है।

काफी माथापच्ची के बाद निर्वाचन अधिकारी ने रोशन जहां और असरफ अली को कार्यालय तलब किया और पूछताछ की। दंपति ने बताया कि अलीशा नाम की उनकी कोई बेटी है ही नहीं। उनकी बेटी का नाम आयशा है, जिसका जन्म 2001 से पहले का है। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत कर्ता को बुलाया तो दोनों पक्षों अपनी अपनी बात पर अड़ गए। 

 
विज्ञापन

जांच के बाद होगा फैसला: धनपत कुमार

चुनाव अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि जिस वार्ड के प्रत्याशियों के दावे पर आपत्ति लगी है उसके नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होनी है। लिहाजा इस शिकायत की जांच भी शुक्रवार को ही होगी। जांच के बाद ही कोई फैसला होगा।

यह है नियमावली 
2003 के बाद अगर किसी दंपति के दो से ज्यादा बच्चे हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। परिवार नियोजन का यह फार्मूला ऐसे लोगों पर भारी पड़ रहा है जिनके 2003 के बाद तीसरी संतान पैदा हुई है। हालांकि इस नियमावली के दायरे में वे लोग नहीं आएंगे, जिनके बच्चों का जन्म 2003 से पूर्व का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed