{"_id":"5bd2b2cdbdec22697300b304","slug":"nikay-chunav-2018-bjp-song-for-dehradun-mayor-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में बनाया गाना सोशल साइट्स पर छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में बनाया गाना सोशल साइट्स पर छाया
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के मेयर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार सुनील उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लग गया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल साइट्स का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। वोटरों को रिझाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में बनाया गया गाना ‘सारे के सारे गामा को लेकर आगे बढ़ें...’ सोशल साइट्स पर खूब चल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की ओर से बनाए गए इस गाने को भाजपा का आईटी सेल वाट्स एप और फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी भी दावों और वादों के बीच वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उक्रांद समर्थक निगम बोर्ड से पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस गीत की काट में जुटी
कांग्रेस अब भाजपा के ‘सारे के सारे गामा को लेकर आगे बढ़ें...’ गीत की काट में जुट गई है। जल्द पार्टी इस गीत की काट में स्लोगन जारी करेगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस गीतों पर नहीं काम पर भरोसा रखती है। हम स्लोगन और काम के जरिये जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन