फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 93 candidates got notice on not getting election expenditure

निकाय चुनाव 2018 : चुनावी व्यय का ब्योरा न देने पर 93 उम्मीदवारों को नोटिस जारी

Thu, 01 Nov 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 93 candidates got notice on not getting election expenditure
Money

नगर निगम दून के 100 वार्डों से चुनाव लड़ रहे 93 उम्मीदवारों ने चुनावी व्यय का ब्योरा नहीं दिया। इसमें राजनीतिक दलों समेत निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लेखा टीम से चुनावी व्यय का निरीक्षण न कराने वाले इन सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से नोटिस जारी किए गए। इसमें पांच नवंबर को होने वाले चुनावी व्यय निरीक्षण कराने को कहा गया।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का पांच चरणों में चुनावी व्यय का निरीक्षण किया जा रहा है। पहले चरण में 30 अक्तूबर को सभी उम्मीदवारों को लेखा टीम से चुनावी व्यय लेखा पंजिका का निरीक्षण करना अनिर्वाय किया गया था। इसके बावजूद भी कई प्रत्याशी चुनावी व्यय का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों से 93 अनुपस्थित उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों की ओर नोटिस जारी किए गए। मेयर पद के सभी 11 उम्मीदवार लेखा टीम से चुनाव व्यय का निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए लेकिन कई प्रत्याशियों ने चुनावी व्यय की सही जानकारी नहीं दी। निर्वाचन आयोग ने वर्तमान बाजार दरों के आधार पर 54 प्रकार के सामानों और प्रचार सामग्री के रेट निर्धारित किए हैं। इसके बावजूद भी उम्मीदवारों ने चुनावी व्यय की सही जानकारी नहीं दी है। बृहस्पतिवार को लेखा टीम उम्मीदवारों की तरफ से दिए गए चुनावी व्यय की स्क्रूटनी करने के बाद नोटिस किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये प्रत्याशी रहे अनुपस्थित
अशोक डोबरियाल, सुनील कुमार, विनोद ध्यानी, सतेंद्र कंडारी, आशा सोनकर, सविता सोनकर, चरणजीत कौर, मोहम्मद अशरफ, इमरान, गीता रावत, अमित कुमार, विपिन कुमार, विशाल, सुरेंद्र सिंह, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र सिंह, ललित, संजय नौटियाल, विजेंद्र रावत, मोहन बहुगुणा, उदयवीर, सतेंद्र, मालती देवी, अंशुल बहुगुणा, अरूणा लोचन, रीता, मंजू देवी, प्रताप सिंह, प्रेमलता बिष्ट, रूपा देवी, मुकेश शर्मा, नवीन कुमार, रीता सोनी, घनश्याम पाल, नरेश रावत, नदीन अली, नाहिदा परवीन, आलोक कुमार, नरेंद्र पाल, संजीव मल्होत्रा, प्रवेश त्यागी, मोहम्मद इलियास, वर्षा बडोनी, हुकुम सिंह, अनिल उनियाल, पंकज रावत, राजेंद्र गैरोला, सुशील कुमार, विशन रावत, प्रीति सकलानी, नागेंद्र सिंह, ललिता देवी, पूनम पुंडीर, श्रद्घा सेठी, लतेश, रमेश कुमार, सुभाष चौहान, पुष्पेंद्र पुंडीर, चांदनी मलिक, दयाराम, पूनम ममगाईं, प्रदीप पाल, जगदीश सेमवाल, ध्यान सिंह रावत, मनित वालिया, अनिता सेमवाल समेत अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी व्यय निरीक्षण के पहले चरण में नगर निगम दून से 90 प्रतिशत उम्मीदवारों ने चुनाव व्यय का ब्योरा दिया है। व्यय निरीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर पांच नवंबर को होने वाले निरीक्षण में उपस्थित होने को कहा गया है।
- एसए मुरुगेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed