फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIH employee shot dead by bike riders serious bike riders accused of spitting Roorkee Crime Uttarakhand news

Roorkee News: एनआईएच कर्मचारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, कांवड़ियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 01:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

बाइक से एनआईएच कर्मचारी  श्याममनगर जा रहे थे। जैसे ही वह सोलानी पुल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवक एनआईएच कर्मचारी से लड़ने लगे। 

विज्ञापन
NIH employee shot dead by bike riders serious bike riders accused of spitting Roorkee Crime Uttarakhand news
कांवडिए की बचाई जान - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाइक सवार दो युवकों ने एक एनआईएच कर्मचारी को गोली मार दी।  गोली बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गंभीर घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर दस निवासी ललित (24) रुड़की  एनआईएच विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से घर पर नहीं रह रहा था।

विज्ञापन


वह कलियर क्षेत्र के मेहवड़ गांव में रह रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह बाइक से श्याममनगर जा रहा था। जैसे ही वह सोलानी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोक ली। युवकों ने ललित पर थूकने  का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर ललित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली उसके बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...टमाटर के तेवर:  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार, अन्य सब्जियां बिगाड़ रहीं बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर कांवड़िए मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सोलानी पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed