फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nigerian thug imprisoned for one year and eight months

नाइजीरियाई ठग को एक साल आठ माह का कठोर कारावास

Sun, 28 Feb 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nigerian thug imprisoned for one year and eight months
अमेरिकी डॉलर से भरा बैग भारत में भेजने के नाम पर 52 लाख रुपये ठगने वाले नाइजीरिया मूल के ठग को एक साल आठ माह की सजा हुई है। न्यायालय ने ठग पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ठग ने यह रकम कस्टम विभाग को रिश्वत देने के नाम पर अपने खाते में जमा कराई थी। जुर्माना अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। सजा के बाद भारत से बाहर भेजने करने के भी आदेश पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

क्या था मामला
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया गया कि जनवरी 2018 में देहरादून निवासी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। बताया था कि उसकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। विदेशी महिला ने खुद को अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत बताया था। कहा था कि काबुल में मारे गए तालीबानी आतंकी के कब्जे से अमेरिकी डॉलर से भरा हुआ बक्सा बरामद हुआ है। भारत में भेजने की बात कहकर झांसे में लेकर कस्टम, इनकम टैक्स के नाम पर 52 लाख बैंक खाते में जमा करा लिए गए। तफ्तीश के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विदेशी (नाइजीरियन) के शामिल होने के साक्ष्य मिले। नाइजीरियन आरोपी इलोका ओन्याकाची सेमुअल को भी नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जो भारत में निवास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed