फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIA-interrogates-woman-close-Amritpal-Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड में अमृतपाल की एक करीबी महिला से एनआईए ने की पूछताछ

Sat, 25 Mar 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
NIA-interrogates-woman-close-Amritpal-Uttarakhand
वारिश पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल की खोजबीन और जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) उत्तराखंड तक पहुंच गई है। एनआईए ने राजधानी देहरादून से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला काफी समय से अमृतपाल के अभियान से जुड़ी हुई थी। एनआईए ने महिला से पहले उसके घर पर पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी हुई है या फिर केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन




पंजाब और हरियाणा में अमृतपाल सिंह के कई करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धीरे-धीरे जांच में अमृतपाल सिंह के कई अन्य करीबियों का पता एनआईए और पंजाब पुलिस को मिल रहा है। एनआईए की एक टीम शुक्रवार को राजधानी देहरादून भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम ने राजधानी के एक इलाके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस महिला का कनेक्शन अमृतपाल और उसके साथियों से करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी।
विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अमृतपाल के अभियान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रही थी। इसी कारण वह एनआईए की नजरों में चढ़ गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यह महिला अमृतपाल से मिलने के लिए पंजाब भी जा चुकी है। उसके यहां पर और कितने साथी हैं व किन-किन लोगों से उसके संपर्क हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, एनआईए की इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। हालांकि, पुलिस सूत्र इस कार्रवाई से इनकार भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसी ज्यादातर मामलों में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed