फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NHM team will inspect Sanjeevani portal on 9th in Doon hospital

Dehradun News: नौ को दून अस्पताल में संजीवनी पोर्टल का निरीक्षण करेगी एनएचएम की टीम

Sat, 07 Dec 2024 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
NHM team will inspect Sanjeevani portal on 9th in Doon hospital
I- पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए स्थापित किया गया था पोर्टल
विज्ञापन

I
I- पिछले करीब डेढ़ माह से बंद पड़ा है संजीवनी पोर्टल
I
Iदून अस्पताल में वर्ष 2020 में स्थापित किया गया संजीवनी पोर्टल पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। इसके निरीक्षण के लिए सोमवार को एनएचएम उत्तराखंड की टीम दून अस्पताल पहुंचेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन संजीवनी पोर्टल को शुरू करेगा।I
Iपर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व दून अस्पताल में संजीवनी पोर्टल स्थापित किया गया था। ढाई वर्ष चलने वाले के बाद पोर्टल बंद हो गया था। उसके बाद से अब तक बंद है। अब एनएचएम की टीम दून अस्पताल पहुंचकर संजीवनी पोर्टल से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को संजीवनी पोर्टल को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

I

Iपर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पीएचसी के माध्यम से पहुंच रही थीं स्वास्थ्य सेवाएं
I
Iअस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से दून अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन जुड़कर मरीजों को परामर्श दे रहे थे। इससे लोगों को शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ते थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन


Iसोमवार को एनएचएम की टीम दून अस्पताल पहुंचकर संजीवनी पोर्टल का निरीक्षण करेगी। दूरगामी क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इस पोर्टल की अहम भूमिका है। इसको एक बार फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। II-डॉ. अनुराग अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article