फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nhm employee strike in uttarakhand.

एनएचएम कर्मी लड़ेंगे अब लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Tue, 23 Aug 2016 04:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Aug 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
nhm employee strike in uttarakhand.
एनएचएम संविदा कर्मियों का क्रमिक - फोटो : AmarUjala

नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का क्रमिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं, संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का काम प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन विनोद कुमार, डॉ. विजय राणा, डॉ. राजेश गिरी, डॉ. उज्जवल और डॉ. हिमांशु क्रमिक अनशन पर बैठे। बाद में कर्मियों ने एनएचएम मिशन डायरेक्टर डॉ. नीरज खैरवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


हालांकि वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। कर्मियों ने निश्चित निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात के बावजूद मांग पूरी न होना सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में विमल मौर्य, नितिन खेडा, डा. कृष्णकांत, परमेंद्र भंडारी, नीरज भट्ट, दान सिंह भंडारी समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed