{"_id":"5d1787d18ebc3e3c7a55ebc8","slug":"nhidcl-fined-rs-15-lakh-on-throw-debris-in-alaknanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा में मलबा गिराने पर एनएचआईडीसीएल पर 15 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा में मलबा गिराने पर एनएचआईडीसीएल पर 15 लाख का जुर्माना
Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल वेदर रोड परियोजना का मलबा नदी में डालने और डंपिंग जोन का सही रखरखाव न करने पर बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग ने एनएचआईडीसीएल पर 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। नंदप्रयाग के समीप परियोजना का अधिकांश मलबा अलकनंदा नदी में गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
गौचर से हेलंग तक इन दिनों ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है। चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से हिल कटिंग कार्य रोका है, लेकिन एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से हिल साइड दीवार निर्माण के लिए कटिंग और मलबा बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर डंपिंग जोन भरने के कारण सीधे मलबे को अलकनंदा में उड़ेला जा रहा है। नंदप्रयाग क्षेत्र में अधिक मात्रा में मलबा अलकनंदा में डाला जा रहा है। प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि मलबे को सीधे अलकनंदा में डालने पर एनएचआईडीसीएल से 15 लाख का जुर्माना लगाया है। परियोजना कार्य की लगातार मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन