{"_id":"5e5b6e608ebc3ef3982f4507","slug":"nh-74-scam-chargesheet-against-absconding-30-accused-submitted-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 74 घोटाला: फरार तीस आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 74 घोटाला: फरार तीस आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश
Sun, 01 Mar 2020 01:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में एनएच-74 भूमि घोटाला मामले में फरार चल रहे तीस काश्तकारों के खिलाफ एसआईटी ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) प्रस्तुत कर दी है। जिन काश्तकारों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किए गए हैं उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील शर्मा ने बताया कि एसआईटी अब तक करीब 48 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश कर चुकी है। कई आरोपी अभी एसआईटी की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे आरोपियों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट पेश की गई। बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से समन जारी कराने की प्रक्रिया लाई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि ऊधमसिंह नगर के एनएच भूमि घोटाले में कई काश्तकारों ने सरकार की ओर से अधिग्रहीत की गई भूमि का अधिक मुआवजा प्राप्त करने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ हमसाज होकर बैक डेट में राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर सरकार से तय मानकों से कई गुना अधिक मुआवजा प्राप्त कर लिया था। बाद में मामला संज्ञान में आने के बाद हुई जांच में यह शिकायत सही पाई गई और उसके बाद ही एनएच घोटाला चर्चा में आया।
विज्ञापन