फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NGT takes cognizance of encroachment in forests and tree felling in Uttarakhand notice issued

Uttarakhand: जंगलों में कब्जे और पेड़ कटान का NGT ने लिया स्वत: संज्ञान, प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी

Fri, 20 Sep 2024 08:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Sep 2024 08:52 PM IST
सार

एनजीटी ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (रीजनल कार्यालय, देहरादून) और प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। मामले में सुनवाई से एक सप्ताह पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
NGT takes cognizance of encroachment in forests and tree felling in Uttarakhand notice issued
एनजीटी - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 22 अगस्त को अमर उजाला में प्रकाशित उत्तराखंड के 104 वर्ग किलोमीटर जंगल पर कब्जा, सैकड़ों पेड़ काटे जाने की खबर का स्वत: संज्ञान लिया है। एनजीटी ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (रीजनल कार्यालय, देहरादून) और प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


Rishikesh:  रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन


एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की खंडपीठ ने जारी आदेश में कहा कि खंडपीठ ऐसे ही एक मामले की सुनवाई कर रही है, जिसमें पूरे देश में दिल्ली के पांच गुना अधिक वन भूमि पर कब्जा होने का मामला था। एनजीटी ने मामले में सुनवाई से एक सप्ताह पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed