{"_id":"66ed10bd0754f8e4ed0fc368","slug":"python-appeared-in-rishikesh-railway-station-panic-spread-among-passengers-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम
Fri, 20 Sep 2024 12:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:02 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन पर अचानक अजगर देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में निकला अजगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: अगले साल से वन-वे होगी पैदल यात्रा, पुराना रास्ता होगा पुनर्जीवित, गरुड़चट्टी फिर होगी गुलजार
सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।