फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ngt saves ex uttarakhand dgp bs sidhu case

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी पर चार साल चले मुकदमे में एनजीटी ने फैसला सुरक्षित रखा

Mon, 21 May 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
ngt saves ex uttarakhand dgp bs sidhu case
बीएस सिद्घू

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बीएस सिद्धू पर करीब चार साल तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में चले मामले में जस्टिस आरएस राठौर की पीठ ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर देहरादून के वीरगिरवाली गांव में वन्य आरक्षित क्षेत्र में प्लॉट खरीदने, लैंड यूज बदलने और अवैध तरीके से साल के पेड़ों की कटाई करने का आरोप है।

विज्ञापन


सिद्धू पर यह भी आरोप लगा कि डीजीपी अपने ही खिलाफ मामले की जांच कैसे कर सकते हैं? इस दौरान उन्होंने जमीन खरीदने और पेड़ काटने से संबंध नहीं होने के कई साक्ष्य पेश किए। एनजीटी बार एसोसिएशन का आरोप है कि पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू ने देहरादून में 20 नवंबर, 2012 को वन्य आरक्षित क्षेत्र में नत्थूराम नाम के काल्पनिक व्यक्ति से प्लॉट खरीदा और 13 मार्च, 2013 को उसका लैंड यूज बदल दिया। साथ ही वन्य क्षेत्र में मौजूद कीमती साल के पेड़ों को अवैध तरीके से कटवाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने 2015 में एनजीटी को हलफनामा दाखिल कर बताया था कि 22 फरवरी, 1968 को ढाक पट्टी गांव में प्लाट नंबर 3/1 (15.23 एकड़) और 1 मई, 1970 को वीरगिरवाली गांव में प्लॉट नंबर 1/1 (3.86 एकड़) को वन्य आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मार्च, 2013 को मसूरी वन विभाग को संबंधित क्षेत्र में साल के चार पेड़ और 18 मार्च, 2013 को 21 पेड़ों को अवैध तरीके से काटे जाने की सूचना मिली। 18 मार्च, 2013 को शुरू की गई जांच में पाया गया कि यह जमीन बीएस सिद्धू ने खरीदी है। आरोपों के बीच सिद्धू को डीजीपी बना दिया गया। 2016 में बीएस सिद्धू डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed