फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NGT banned on nine companies of Kedarnath Heli Service

केदारनाथ हेली सेवा पर फिर ब्रेक, 800 से ज्यादा तीर्थयात्री नहीं कर पाए दर्शन

Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
NGT banned on nine companies of Kedarnath Heli Service

एनजीटी और नागरिक उड्डयन विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने पर केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली 9 कंपनियों की सेवा पर एक दिन के लिए रोक लगा दी।

विज्ञापन


विभागों ने कंपनियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी मांगी थी। अगर मंगलवार शाम तक भी कंपनियां जानकारी नहीं देती हैं तो बुधवार को भी हेली सेवा कि उड़ान पर रोक लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


बीते 3 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में गुप्तकाशी, मैखंडा, शेरसी आदि स्थानों से 13 हेली कंपनियों की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी। जून के बाद 4 कंपनियां वापस लौट गई थी। जबकि इंडोकॉप्टर, ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, ऐरो एयर क्राप्ट, सुमित एविएशन, हिमालयन, हेरीटेज और ग्लोबल वेक्ट्रा की ओर से इन दिनों  सेवा संचालित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NGT banned on nine companies of Kedarnath Heli Service

इन कंपनियों को एनजीटी व यूकाडा ने सेंचुरी क्षेत्र (गौरीकुंड से केदारनाथ तक) में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर ऊंचाई, ध्वनी, हेलीकॉप्टर में जरूरी सुरखा उपकरण, हेलीपैड पर अग्निशमन सहित मेडिकल स्टाफ की तैनाती के बारे में जानकारी देने के लिए कुछ दिन पूर्व निर्देश जारी किए थे।

इन कंपनियों को 11 सितंबर तक पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन किसी ने भी जानकारी नहीं दी। इस पर एनजीटी और यूकाडा ने रोष जताते हुए, इन सभी कंपनियों की हेलीकॉप्टर सेवा पर 12 सितंबर को एक दिन की रोक लगाते हुए तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर कड़ी कार्र्रवाई की चेतावनी भी दी है। 

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सभी हेली कंपनी प्रबंधन की ओर से बुधवार तक हरहाल में मांगी गई सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो, एनजीटी व यूकाडा कंपनियों की हेली सेवा पर लंबी रोक लगा सकती है।

​दूसरी तरफ गुप्तकाशी हेली कंपनी प्रबंधन ने आपात बैठक आयोजित कर संबंधित मामलों पर चर्चा की। वहीं हेली सेवाएं बंद रहने से 600 से 800 यात्री केदार दर्शन को नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed