फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ngo work on uttrakhand disaster

आपदा के मारे पहाड़ को एनजीओ से आसरा

Mon, 11 Nov 2013 07:42 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 11 Nov 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
ngo work on uttrakhand disaster

उत्तराखंड में आपदा के बाद अभी भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा की हालत में सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ठीक कार करें सस्थाएं
इसको सुधारने के लिए सरकार सहित कई संगठन काम कर रहे हैं लेकिन अभी हालात पर काबू पाने में सभी नाकाम हैं। उत्तराखंड में गोपेश्वर के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं से काम में पारदर्शिता लाने को कहा।

सड़क स्वास्थ्य पर रहेगा जोर
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवनों की रिपेयरिंग पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान संस्थाओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दुकानों से लेकर विद्यालयों के पुनर्निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में कार्य
जिले के आपदा प्रभावित नारायणबगड़, थराली, देवाल, घाट और जोशीमठ क्षेत्र में करीब 30 स्वयंसेवी संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। आईएमए देहरादून ने पांडुकेश्वर में मोबाइल स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की बात कही। कहा कि इसमें एक डाक्टर, नर्स और एंबुलेंस अपनी सेवाएं देंगी। आर्ट ऑफ लीविंग ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के अस्पतालों में सोलर लाइट व सोलर वाटर सिस्टम लगाने की बात कही। ऐसे ही कई अन्य संस्थाओं ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन बना कर देगा 34 अस्थाई शेल्टर
अमर उजाला फाउंडेशन थराली तहसील के छपाली और भ्याड़ी गांवों में 34 आपदा प्रभावितों को अस्थाई शेल्टर बनाकर देगा। ये वे प्रभावित हैं, जिन्हें सरकारी मदद के नाम पर सिर्फ 15 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए गए हैं, लेकिन आवासीय भवन रहने लायक नहीं रह गया है।


फाउंडेशन की ओर से हरियाली प्रशिक्षण संरक्षण जन विकास समिति कुलसारी प्रभावितों को यह शेल्टर बनाकर देगा। सोमवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने भी संस्था को अस्थायी शेल्टर बनाने के लिए संस्तुति दे दी है। इससे पहले अमर उजाला फाउंडेशन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भी वितरित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed