कुछ माह बाद ही बीवी से सिर से उतरा प्यार का बुखार, सरेआम पति को जड़ा थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने वाली एक युवती का उसके पति के साथ मनमुटाव हो गया है। विवाद के चलते तहसील मुख्यालय पहुंची पत्नी ने पति को खुलेआम थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसने लक्सर कोतवाली पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत भी की। साथ ही पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का दूसरी बिरादरी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले युवती ने अपने घरवालों को बिना बताए प्रेमी के साथ जाकर विवाह कर लिया था।
गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दंपति को समझाया
बृहस्पतिवार को विवाद के चलते ही पति पत्नी लक्सर तहसील मुख्यालय आए थे। लेकिन इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे खफा होकर युवती ने अपने पति को थप्पड़ जड़े। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने युवती के परिजनों से बातचीत की तो उनका कहना है कि वह उससे अपना रिश्ता तोड़ चुके हैं। बाद में गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दंपति को समझाया तथा वे उन्हें अपने साथ ले गए। उधर, कोतवाली एसी शर्मा का कहना है कि मामले की बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दोस्त को लेकर दंपति का विवाद पहुंचा थाने
हरिद्वार में पत्नी का उसके दोस्त से बात करना पति को इतना नगवार गुजरा कि बात तलाक तक पहुंच गई। कनखल थाने में कई घंटे तक चले आरोप प्रत्यारोप के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के समझाने पर युवक अपनी पत्नी को घर लाने के लिए राजी हो गया। इधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी दोस्त को भी छोड़ दिया।
कनखल क्षेत्र का एक युवक अपने परिजन, परिचितों के साथ पत्नी को लेकर कनखल थाने पहुंचा और अपनी पत्नी का प्रेम प्रसंग दोस्त के साथ होने का आरोप लगाया। कनखल पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया। इधर, थाने में दंपति एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भी पहुंचकर हस्तक्षेप किया लेकिन दंपति सुलह को नहीं माने। कई घंटों तक पंचायत के बाद दंपति एक दूसरे को तलाक देने की बात कहने लगा। लेकिन कुछ देर बाद परिजन एवं परिचितों के समझाने पर दंपति में आखिरकार सुलह हो गई। यह तय हुआ कि पत्नी उसके दोस्त से बिलकुल भी संपर्क नहीं करेगी। एसओ कनखल ओमकांत भूषण ने बताया कि दंपति के बीच सुलह हो गई है। युवक को भी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।