{"_id":"6774b81d92d6b8c9ec0c4d1c","slug":"new-year-celebration-dehradun-could-not-see-the-last-setting-sun-of-the-year-fog-in-entire-doon-valley-weather-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year: साल का आखिरी डूबता हुआ सूरज नहीं देख पाया दून, तस्वीरें लेने की हर किसी की ख्वाहिश रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year: साल का आखिरी डूबता हुआ सूरज नहीं देख पाया दून, तस्वीरें लेने की हर किसी की ख्वाहिश रह गई अधूरी
Wed, 01 Jan 2025 09:13 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:13 AM IST
सार
राजधानी देहरादून में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। लेकिन इस बार दून वासियों की एक आस अधूरी रह गई।
विज्ञापन
नया साल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साल के आखिरी दिन का डूबता सूरज देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने की दूनवासियों की ख्वाहिश अधूरी रह गई। पूरी दूनघाटी कोहरे के आगोश में रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इन जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मंगलवार को सुबह खिली धूप से लगा साल के आखिरी दिन ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से दून में कोहरा छा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रवासियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार, 12 जनवरी को दून में होगा सम्मेलन
विज्ञापन
इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाए रहने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।