फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will encourage migrants to invest in the state

Uttarakhand: प्रवासियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार, 12 जनवरी को दून में होगा सम्मेलन

Wed, 01 Jan 2025 08:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सम्मेलन में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास व कृषि एवं उद्यान पर आधारित चार सत्र होंगे। जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से विशेषज्ञता के आधार पर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Government will encourage migrants to invest in the state
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 12 जनवरी को देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित होगा। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 15 देशों के प्रवासी उत्तराखंडियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। सम्मेलन में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास व कृषि एवं उद्यान पर आधारित चार सत्र होंगे। जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से विशेषज्ञता के आधार पर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


एरोमा क्षेत्र की संभावनाओं को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे
उद्योग विभाग की ओर से विनिर्माण, ऊर्जा, स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, पर्यटन हाॅस्पिटेलिटी एंड वेलनेस, कौशल विकास विभाग की तरफ से कौशल विकास, विदेश में रोजगार व उच्च शिक्षा क्षेत्र और कृषि विभाग की ओर से हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन, एरोमा क्षेत्र की संभावनाओं को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा प्रवासियों को राज्य में एक गांव गोद लेने के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों की प्रदर्शन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं।


ये भी पढ़ें...New Year: केदारकांठा में नए साल का जश्न मनाने उमड़े पर्यटक, खूबसरत वादियों की तस्वीरें देख नजर नहीं हटेगी

उन्होंने जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार के लिए संपर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed