{"_id":"658fadd416d65cf8fd0c0c43","slug":"new-year-2023-uttarakhand-state-employees-may-get-gift-of-four-percent-dearness-allowance-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए साल पर मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए साल पर मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात
Sat, 30 Dec 2023 12:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:24 PM IST
सार
प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
राज्य कर्मचारियों को न्यू ईयर पर चार फीसदी महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। डीए की फाइल मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजधानी पहुंचने के बाद फाइल पर अनुमोदन मिल जाएगा। इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
New Year 2024: अन्य राज्यों से मसूरी आने वालों के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के साथ ही सरकार डीए का आदेश जारी कर देगी। सोमवार को महंगाई भत्ते की किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कर्मचारी हित में सरकार ने पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है।
अब सभी कर्मचारियों की निगाहें चार फीसदी डीए पर लगी है। उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय प्रवक्ता आरपी जोशी ने मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी करने और10,16,26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान लागू करने का शासनादेश भी जारी करने का अनुरोध किया है।