फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2023 celebration: Uttarakhand DGP Ashok kumar Appeal to public

New Year 2023: देहरादून में रात 10 बजे बंद होगा डीजे, 12 बजे तक खुलेंगे बार, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती

Fri, 30 Dec 2022 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 02:00 AM IST
सार

नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में डीजे रात 10 बजे तक ही बजाए जा सकेंगे। जबकि, रेस्टोरेंट में खाना खाने और बार में जाम छलकाने का मौका रात 12 बजे तक मिलेगा।

विज्ञापन
New Year 2023 celebration: Uttarakhand DGP Ashok kumar Appeal to public
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि नए साल पर आने वाले पर्यटकों से शालीनता से बात की जाए, लेकिन जो हुड़दंग करता पाया जाए उसे सख्ती के साथ नियमों का पाठ पढ़ाया जाए। यदि फिर भी न माने तो थाने ले जाएं। 

विज्ञापन


New Year 2023: मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन, पढ़ें ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन


डीजीपी बृहस्पतिवार को चार जिलों (देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल) के ट्रैफिक प्लान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों रेंज के डीआईजी भी उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि जिलों ने जो ट्रैफिक प्लान बनाए हैं उन्हें जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। जो डायवर्जन, वन वे आदि व्यवस्था की गई है उसका ठीक से पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए हर सीपीयू, घुड़सवार, ट्रैफिक पुलिस फोर्स को लगाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे बंद होगा डीजे, 12 बजे तक खुलेंगे बार 
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में डीजे रात 10 बजे तक ही बजाए जा सकेंगे। जबकि, रेस्टोरेंट में खाना खाने और बार में जाम छलकाने का मौका रात 12 बजे तक मिलेगा। इस संबंध में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने टीम के साथ राजपुर रोड के सभी बार और रेस्टोरेंट में संभावित कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी रेस्टोरेंट और बार मालिकों को आदेश की जानकारी दी गई। साथ ही आदेशों की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है। 

ये दिए निर्देश
- यातायात प्रबंधन के लिए देहरादून, हरिद्वार से ऋषिकेश और मसूरी में अतिरिक्त यातायात कर्मी व हॉक मोबाइल तैनात किये जाएं।
- होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को ही नैनीताल और मसूरी की ओर जाने दिया जाए।
- जनपद पौड़ी, टिहरी गढ़वाल और देहरादून आपसी समन्वय से डायवर्जन प्लान तैयार करें।
- यातायात व्यवस्था को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए।
- घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट का भी उपयोग किया जाए।
- जाम से निपटने के लिए डायवर्जन और वन-वे प्लान तैयार कर लें।
- नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्रवाई की जाए।
- जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों, ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
- अपने क्षेत्र की सुदृढ़ और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed