फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new video viral on singer jubin nautiyal party despute case

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की पार्टी में विवाद के मामले में एक नया वीडियो हुआ वायरल

Wed, 20 Jun 2018 06:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jun 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
new video viral on singer jubin nautiyal party despute case
jubin nautiyal

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की पार्टी में विवाद के मामले में वायरल नए वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दावा है कि यह वायरल वीडियो जुबिन की कार पर हमले की है और शशांक ने कार पर हमला किया है। इसी बात की शिकायत जुबिन नौटियाल ने पुलिस से की थी। हालांकि, पुलिस अभी तक होटल की सीसीटीवी फुटेज हासिल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


मॉडल और क्लब व्यवसायी शशांक मलिक ने शुक्रवार को वसंत विहार पुलिस से शिकायत कर जुबिन नौटियाल पर बर्थ-डे पार्टी में उनकी महिला मित्र से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उधर, जुबिन ने भी तहरीर देकर शिकायत की कि जब वह अपने मित्र की फॉर्च्यूनर में बैठकर जा रहे थे तो शशांक और उनकी महिला मित्र ने गाड़ी रोककर उन पर हमले का प्रयास किया। इस बीच उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में फॉर्च्यूनर को लाल कार ओवरटेक करती दिख रही है

new video viral on singer jubin nautiyal party despute case
डेमो - फोटो : डेमो

अब एक वीडियो वायरल हुआ हो रहा है, जिसमें फॉर्च्यूनर को लाल कार ओवरटेक करती दिख रही है। गाड़ी से लंबे बाल वाला युवक उतरकर फॉर्च्यूनर पर हमला करता है, लेकिन चालक कार को निकालने में सफल हो जाता है।
वीडियो में लंबे बाल वाले युवक को शशांक और फॉर्च्यूनर में जुबिन के बैठे होने का दावा किया जा रहा है। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि यह वीडियो पुलिस को मिला है और इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, वायरल वीडियो पर शशांक मलिक का कहना है कि उन्हें जबरदस्ती फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अभी तक उस होटल की सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल पाई है, जहां जुबिन की बर्थ-डे पार्टी हुई थी।

इस फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। शशांक का कहना है कि यदि वीडियो में उनकी गलती है तो उन्हें सजा दी जानी चाहिए, लेकिन पहले वीडियो तो हासिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed