फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New tunnel built near Daat Kali temple on Delhi-Dehradun Expressway under construction road opened for traffic

Delhi-Dehradun Expressway: डाटकाली मंदिर के पास बनाई गई नई सुरंग पर दौड़ा ट्रैफिक, डेढ़ किमी सड़क खुली

Tue, 14 Nov 2023 05:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Nov 2023 05:55 PM IST
सार

Delhi-Dehradun Expressway: छह लेन में बनने वाली इस सड़क के एक हिस्से में इन दिनों ट्रैफिक गुजारा जा रहा है, जबकि दूसरे हिस्से में युद्धस्तर पर काम जारी है। एक्सप्रेस-वे के बनने से देहरादून से दिल्ली की दूरी 235 किमी से घटकर 210 किमी रह जाएगी।

विज्ञापन
New tunnel built near Daat Kali temple on Delhi-Dehradun Expressway under construction road opened for traffic
डाटकाली सुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक गलियारे के रूप में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर डाटाकाली मंदिर के पास बनाई गई नई सुरंग और आशारोड़ी की तरफ सेडेढ़ किमी हिस्से में नई सड़क को यातायात के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है।

विज्ञापन

इन दिनों देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहन नई सड़क और नई सुरंग से ही फर्राटा भर रहे हैं। आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक करीब साढ़े तीन किमी हिस्से में निर्माणाधीन छह लेन सड़क के एक हिस्से (तीन लेन) का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। डेढ़ किमी के दूसरे हिस्से में (तीन लेन) पुरानी सड़क पर काम शुरू कर दिया गया है। इसलिए इस सड़क के ट्रैफिक को नई सड़क पर डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


देहरादून से दिल्ली की दूरी घटी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की मानें तो पहली लेन का काम नियत समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के तहत गणेशपुर (यूपी) से आशारोड़ी (उत्तराखंड) के बीच 19.78 किमी हिस्से का काम तीन पैकेज में बांटा गया है। सबसे तेज काम पैकेज-तीन उत्तराखंड के हिस्से में करीब साढ़े किमी में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने बताया, छह लेन में बनने वाली इस सड़क के एक हिस्से में इन दिनों ट्रैफिक गुजारा जा रहा है, जबकि दूसरे हिस्से में युद्धस्तर पर काम जारी है। एक्सप्रेस-वे के बनने से देहरादून से दिल्ली की दूरी 235 किमी से घटकर 210 किमी रह जाएगी। देहरादून से गाजियाबाद तक एक्सप्रेस-वे छह लेन का रहेगा, इससे आगे यह मार्ग दिल्ली तक 12 लेन में रहेगा।



ये भी पढ़ें...सुरंग में हर सांस के लिए जंग:  40 जिंदगिंया बचाने के लिए युद्ध स्तर चल रहा कार्य...10 तस्वीरें और 10 बड़े अपडेट

वन्यजीवों की आवाजाही का रख गया खास ख्याल

राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे इस हिस्से में वन्यजीवों की आवाजाही का भी खास ख्याल रखा गया है। यहां आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक हाथियों की आवाजाही के लिए दो-दो सौ मीटर लंबाई और सात मीटर ऊंचाई के दो एलीफेंट अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 40-40 मीटर के तीन एनिमल अंडर पास भी बनाए जा रहे हैं, ताकि छोटे जानवर भी जंगल के एक छोर से दूसरे छोर में आसानी से आवाजाही कर सकें


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed