फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New traffic plan of Dehradun ready, one-way traffic will remain around Gandhi Park

देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान तैयार, गांधी पार्क के चारों तरफ वन-वे रहेगा ट्रैफिक

Fri, 17 Jan 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Jan 2020 10:42 AM IST
सार

  • रविवार को ट्रायल, कई मार्गों पर रहेगी वन-वे व्यवस्था, घंटाघर नहीं आएगा राजपुर रोड का ट्रैफिक 
  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों को लेकर जारी हुआ रूट डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
New traffic plan of Dehradun ready, one-way traffic will remain around Gandhi Park
ट्रैफिक रूट डायवर्ट चार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों के मद्देनजर पुलिस ने कई एजेंसियाें के साथ माथापच्ची करने के बाद नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया। खास बात यह है कि गांधी पार्क के चारों तरफ वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस के सामने अब प्लान को अमलीजामा पहनाने की चुनौती है। 

विज्ञापन


घंटाघर से राजपुर रोड पर यातायात वन-वे रहेगा, जबकि राजपुर रोड से आने वाला यातायात घंटाघर के बजाय ओरियंट चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेगा। इस प्लान से लोगों को 900 मीटर अतिरिक्त चलना पडे़गा। यह पूरा रास्ता ट्रैफिक लाइट से मुक्त होगा। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि नया ट्रैफिक कब से लागू होना है। पुलिस पहले रविवार को ट्रायल कर यह जानना चाहती है कि यातायात संचालन में किस तरह के अवरोध सामने आते हैं। 
विज्ञापन


यहां रहेगी वन-वे व्यवस्था

- दर्शनलाल चौक से घंटाघर 
- ओरियंट चौक से कनक चौक
- लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक
- कनक चौक से रोजगार तिराहा
- सीजेएम तिराहा से लैंसडाउन चौक 
- बुद्धा चौक से क्रास रोड़ की ओर वन वे

यह मार्ग रहेगा बंद

बुद्धा चौक से लेकर दर्शन लाल चौक के मध्य यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। सड़क का बायां हिस्सा सेंट थॉमस स्कूल के वाहनों के लिए खुला रहेगा। 

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

-राजपुर रोड से घंटाघर और चकराता आने वाले वाहन ओरियंट चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक होते हुए जाएंगे। 
-राजपुर रोड से कचहरी अथवा दून अस्पताल जाने वाले वाहन ओरियंट चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक होते हुए जाएंगे। राजपुर रोड से अग्रसेन चौक (प्रिंस चौक) और रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।
-चकराता रोड से दून अस्पताल और कचहरी चौक जाने वाला यातायात घंटाघर, ओरियंट चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक और दर्शनलाल चौक होते जाएगा।  
-चकराता रोड से अग्रसेन चौक और रेलवे स्टेशन जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर, ओरियंट चौक, कनक चौक लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक होते हुए जाएगा। 
-चकराता रोड से ईसी रोड जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर, ओरियंट चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक से होकर जाएगा।
-आराघर चौक से एमकेपी चौक से घंटाघर और चकराता रोड जाने वाला यातायात बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक से होकर जाएगा।  
-क्रॉस रोड और सर्वे चौक से घंटाघर और चकराता रोड का ट्रैफिक ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहे, कांवेंट तिराहे, लैंसडाउन चौक और दर्शनलाल चौक होकर जाएगा। 
-द्वारिका स्टोर और ईसी रोड का यातायात एमकेपी चौक, बुद्धा चौक, लेंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर अथवा चकराता रोड जाएगा।  

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के मद्देनजर तैयार किए नए ट्रैफिक प्लान का रविवार को ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में यातायात पर सकारात्मक प्रभाव दिखने के बाद भविष्य में इसे लागू करने पर फैसला लिया जाएगा। ट्रैफिक प्लान को लेकर लोगों का सहयोग अपेक्षित है। प्रयास किया गया है कि वाहन चालकाें को कम से कम दिक्कत हो। नई व्यवस्था से वाहन चालकों को 900 मीटर अतिरिक्त चलना होगा। पूरा रूट ट्रैफिक लाइट से मुक्त होने के कारण यातायात नियमित रूप से चलता रहेगा। 
-अरुण मोहन जोशी, पुलिस उप महानिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed