फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new technique for earthquake detection

एक मिनट पहले पता लग जाएगा भूकंप आने वाला है, ऐसे मिलेगी सूचना

Mon, 15 May 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 May 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
new technique for earthquake detection

उत्तराखंड के पर्वतीय भूभाग में अगर चमोली या उत्तरकाशी सरीखा भूकंप आया तो इस जलजले की खबर देहरादून से लेकर मेरठ और दिल्लीवालों को एक मिनट पहले मिल जाएगी। ऐसा भूकंप पूर्व चेतावनी सिस्टम से मुमकिन होगा, जिसे अब समूचे उत्तराखंड में स्थापित करने को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


गढ़वाल के बाद अब कुमाऊं मंडल के 86 संवेदनशील स्थानों पर एस्लोग्राफ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही समूचे प्रदेश में भूकंप पूर्व चेतावनी सिस्टम लागू करने वाला उत्तराखंड देश का सबसे पहला राज्य हो जाएगा।
विज्ञापन


गढ़वाल में 100 एस्लोग्राफ स्थापित किए जा चुके हैं। इस योजना को एक वर्ष के लिए बढ़ाते हुए इस मद में 3.061 करोड़ रुपये की धनराशि आईआईटी के निदेशक को देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी दूरी, उतना वक्त 

new technique for earthquake detection

छह और छह से अधिक तीव्रता के भूकंप की चेतावनी
गढ़वाल में चेतावनी प्रणाली होने के बावजूद फरवरी माह में रुद्रप्रयाग जिले में आए भूकंप की पूर्व सूचना जारी न होने पर सवाल उठे थे। लेकिन योजना से जुड़े इंजीनियरों का कहना है कि ये प्रणाली छह और छह से अधिक तीव्रता के भूकंप की ही चेतावनी जारी करेगी। 

जितनी दूरी, उतना वक्त 
आईआईटी रुड़की के अर्थक्विक इंजीनियरिंग के पूर्व प्रभारी डॉ. एमएल शर्मा के मुताबिक, भूकंप की वेव एक सेकेंड में तीन से पांच किमी की दूरी तय करती है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक वेव की रफ्तार इससे सौ गुना अधिक है। इस तरह भूकंप का केंद्र जितना ज्यादा दूर होता जाएगा, भूकंप पूर्व सूचना का समय भी उतना ही अधिक बढ़ता जाएगा। 

ऐसे मिलेगी सूचना

new technique for earthquake detection

ऐसे मिलेगी सूचना
भूकंप पूर्व सूचना प्रणाली स्थापित होने के बाद इससे सायरन जोड़ दिए जाएंगे। खतरे की स्थिति में ये सायरन बज उठेंगे। ये सूचना मोबाइल में एसएमएस के जरिये भी प्रसारित हो सकती है। आईआईटी रुड़की के सभी भवनों में सायरन तकनीक स्थापित हो चुकी है।

गढ़वाल के बाद कुमाऊं मंडल में भी भूकंप पूर्व चेतावनी संयंत्र लगाने को मंजूरी दे दी गई है। आईआईटी रुड़की को ये कार्य दिया गया है। इस सूचना तंत्र से लोगों को भूकंप के प्रति सचेत करने में मदद मिलेगी।
-अमित सिंह नेगी, सचिव, आपदा प्रबंधन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed