फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    new sports policy Mandate, eight to 16 years Students will get sports scholarship in Uttarakhand

नई खेल नीति शासनादेश: हरियाणा की तर्ज पर मेधावी खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड में होगी खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू 

Thu, 21 Apr 2022 11:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने सभी जिलों के डीएम को खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशे जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
 new sports policy Mandate, eight to 16 years Students will get sports scholarship in Uttarakhand
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आठ से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। हरियाणा की तर्ज पर सरकार मेधावी खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश की नई खेल नीति का शासनादेश भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द जारी करने का आदेश दिया। बैठक में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विभागीय मंत्री ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशी जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैठक में निर्देशित, आदेशों और प्रस्तावों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ से 16 साल तक के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पुस्तकालय घोटाला मामला: हाईकोर्ट ने दिए भाजपा विधायक मदन कौशिक को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश

राज्य में नई खेल नीति का खाका तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक नीति का शासनादेश नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही नई खेल नीति शासनादेश जारी करने के आदेश दिए हैं। बैठक में निदेशक खेल जीएस रावत, उप सचिव धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक एसके सार्की, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, प्रभारी उप निदेशक मनोज कुमार शर्मा, सहायक निदेशक सुनील कुमार डोभाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed