फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New school building being built for three children

तीन बच्चों के लिए बनाया जा रहा नया स्कूल भवन

Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
New school building being built for three children
साहिया। चकराता विकासखंड के भटाड़ छोटाड़ ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों ने प्राइमरी स्कूल के लिए प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिर्फ सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिए नया भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही में विभाग की ओर से स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है, जबकि स्कूल में सिर्फ तीन ही छात्र अध्ययनरत हैं। 2016-17 में जिला योजना के तहत स्कूल में नए कक्ष भी बनाए गए हैं। ऐसे में सिर्फ सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और विभागीय अधिकारी नए भवन निर्माण कार्य की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी चकराता पंकज कुमार ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष का निर्माण गांव से करीब 600 मीटर की दूरी पर किया गया है। इसमें कुछ अभिभावकों ने बच्चों को भेजने में एतराज जताया था। यदि विद्यालय प्रबंधन समिति स्कूल को उक्त कक्ष में चलाने के लिए राजी है तो विभाग को नए भवन निर्माण कार्य का फैसला रोकने में कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में रोशन, चंडी प्रसाद, प्यारे, रोहित, राजेंद्र, भगत सिंह, सोनू, दिगुणी, सुरेश, बुद्धिराम, सुनील दत्त, दिनेश, श्याम दत्त, बारू दत्त, जगतराम, गोपालू, सरबू, मुुकेश, माटूराम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed