फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new rule of  Reserve Bank of India for bank draft

बैंक ड्राफ्ट को लेकर RBI ने जारी किए नए नियम, यहां नहीं होगा खाता तो बढ़ेगी परेशानी

Tue, 11 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 11 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
new rule of  Reserve Bank of India for bank draft

बैंकिंग सेवा कैशलेस करने के चक्कर में रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने ड्राफ्ट बनवाने व निरस्त करवाने वाले उपभोक्ताओं की सिरदर्दी बढ़ा दी है। नए नियमों के बाद अब उपभोक्ता ड्राफ्ट तो कैश देकर बनाएंगे, लेकिन निरस्त करवाने पर उसे कैश रकम नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


उपभोक्ता को बैंक शुल्क काटकर ड्राफ्ट बनाकर देगा, जिसे उपभोक्ता अपने ही खाते में जमा करवाने के बाद पैसे निकाल सकेगा। इसमें उन लोगों को अधिक परेशानी होगी, जिन लोगों का एसबीआई में खाता नहीं है। पहले ड्राफ्ट निरस्त करने पर फार्म भरने के बाद कैश दिया जाता था। 
विज्ञापन


ड्राफ्ट बनाने की जरूरत खासकर स्टूडेंट्स या सरकारी विभागों को होती है। किन्हीं कारणों से यदि ड्राफ्ट को निरस्त करवाना पड़े तो फिर उसे बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के खाते अधिकतर प्राइवेट बैंकों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राफ्ट बनाने की ये होगी फीस

new rule of  Reserve Bank of India for bank draft

कई प्राइवेट बैंक ऐसे भी हैं, जिनकी शाखा पौड़ी, श्रीनगर या फिर कुछ अन्य शहरों में नहीं हैं। ऐसे में उन्हें ड्राफ्ट निरस्त करवाना है तो ड्राफ्ट की निकासी या जमा करवाने के लिए अपने बैंक तक दौड़ लगानी पड़ेगी।

एटीएम की तर्ज पर ड्राफ्ट बनाने की फीस 30 रुपये, जबकि निरस्त करने की फीस 230 हो गई है। ड्राफ्ट चाहे 100 रुपये या फिर 10 हजार रुपये का हो, फीस इतनी ही देनी पड़ेगी।

नोटबंदी के बाद आरबीआई ने यह नियम लागू किया है। गाइडलाइन के मुताबिक ही बैंकों को काम करना पड़ता है। वैसे ड्राफ्ट निरस्त के केस काफी कम आते हैं। 
-डीसी नेगी, शाखा प्रबंधक एसबीआई, पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed