{"_id":"5fa6ff888ebc3e9ba138989c","slug":"new-rice-arrived-in-godowns-will-get-two-months-ration-this-month-dehradun-news-drn3614014186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सफेद और गुलाबी कार्डधारकों को इस महीने मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सफेद और गुलाबी कार्डधारकों को इस महीने मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त चावल
Sun, 08 Nov 2020 12:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीरसोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में गोदामों में नई खरीद का चावल पहुंच चुका है। इसलिए सफेद और गुलाबी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का चावल भी इसी माह मिलेगा। इन कार्डधारकों को नियमित राशन के साथ ही अक्तूबर का मुफ्त चावल, नवंबर का चावल और गेहूं के साथ एक किलो काला चना भी मिलेगा।
विज्ञापन
पिछले महीने गोदामों में चावल खत्म हो गया था। इसके कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुलाबी और सफेद कार्डधारकों को मिलने वाला फ्री दो किलो प्रति यूनिट चावल नहीं मिल पाया था। अब गोदामों में नई खरीद का चावल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
इस माह इन कार्डधारकों को नवंबर के साथ ही अक्तूबर का चावल का कोटा भी दिया जाएगा। इस फ्री राशन के साथ ही गुलाबी और सफेद कार्डधारकों को नियमित कोटे का भी आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को इस माह दो किलो प्रति यूनिट के हिसाब से दो माह का चावल, तीन किलो प्रति यूनिट के हिसाब से नवंबर के गेहूं के साथ ही नियमित कोटा जिसमें सफेद कार्ड के लिए दो किलो प्रति यूनिट गेहूं और तीन किलो प्रति यूनिट चावल और गुलाबी कार्डधारकों को 35 किलो राशन दिया जाएगा।
पीले कार्डधारकों को साढ़े सात किलो राशन के साथ ही एक किलो अरहर की दाम 82 रुपये प्रति किलो और 65 रुपये के हिसाब से एक किलो उड़द की दाल भी दी जाएगी।