फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New motor also deteriorated, water crisis in villages

नई मोटर भी हुई खराब, गांवों में पानी का संकट

Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
New motor also deteriorated, water crisis in villages
अंबीवाला, उम्मेदपुर, संजय कॉलोनी सहित पांच गांवों में पिछले एक हफ्ते से ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद शुक्रवार शाम को पेयजल निगम ने ट्यूबवेल में नई मोटर लगाई, लेकिन कुछ देर चलने के बाद यह मोटर भी दगा दे गई। इससे क्षेत्र में फिर से पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की सप्ताई तत्काल शुरू नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबीवाला, उम्मेदपुर, संजय कॉलोनी, चायबागान, शुक्लापुर आदि गांवों में पानी की सप्लाई अंबीवाला में बने मिनी ट्यूबवेल से होती है। पांच दिन पहले ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई थी। इसके कारण इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। लोग हैंडपंपों आदि के माध्यम से किसी प्रकार पानी की व्यवस्था कर रहे थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को पेयजल निगम के अधिकारियों का घेराव कर तत्काल पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद पेयजल निगम ने रात नौ बजे ट्यूबवेल की मोटर बदलकर पानी की सप्लाई शुरू की, लेकिन कुछ देर चलने के बाद मोटर फिर से खराब हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी ने कहा कि पांच दिन बाद बमुश्किल यहां मोटर बदली गई थी, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। कहा कि अगर जल्द ही पेयजल निगम ने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की तो स्थानीय लोगों के साथ पेयजल निगम के कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेश कुमार, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed