फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Medicine purchase policy Applicable in uttarakhand

उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में अब नहीं होगी दवा की किल्लत, ये है सरकार की योजना

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
New Medicine purchase policy Applicable in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त में दी जाने वाली दवाइयों की अब किल्लत नहीं होगी। नई दवा क्रय नीति के तहत बार-बार दवा खरीदने की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और दवा खत्म होते ही स्टॉक आ जाएगा। नई नीति में मात्रा नहीं बल्कि मू्ल्य अनुबंध के आधार पर दवा खरीदी जाएगी।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए नई नीति बनाई है, जो प्रदेश में एक अक्तूबर से लागू कर दी गई है। वर्ष 2015 में सरकार ने दवाइयों और उपकरणों की खरीद के लिए अलग-अलग नीति लागू की थी।
विज्ञापन


इसके तहत दवा खत्म होने पर ही विभाग दवाइयां खरीदता था। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करने की शर्त थी। निविदा में काफी समय लग जाने के कारण अस्पतालों में लंबे समय तक दवा नहीं पहुंच पाती थी। इसे देखते हुए सरकार ने पुरानी नीति में संशोधन कर दवा क्रय की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग दवा क्रय करने के लिए कंपनियों के साथ मूल्य अनुबंध करेगा। इसके अनुसार दो साल तक दवाइयों उसी दर पर खरीदी जाएंगी, जो एक बार तय हो चुकी हैं। ऐसे में अस्पतालों में दवाइयां खत्म होने पर अनुबंधित कंपनी तत्काल दवा की आपूर्ति कर देगी।

मरीजों को बाजार से खरीदने पड़ती थीं दवाइयां
सरकारी अस्पतालों में अब तक दवा खत्म होने पर कई-कई दिनों तक दवा का स्टॉक नहीं आ पाता था। ऐसे में मरीजों को कई बार बाहर से खुद दवा खरीदनी पड़ती थी। नई व्यवस्था के तहत दवा आसानी से उपलब्ध होने पर अब मरीजों को बाहर से दवाइयां नहीं खरीदनी पड़ेंगी।

नई नीति में दवाओं की खरीद मूल्य अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इससे अब अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
- डॉ.अमिता उप्रेती, स्वास्थ्य महानिदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed