{"_id":"6ac51738630839f67102ecb3","slug":"dehradun-two-student-groups-clashed-at-dav-college-exchanging-kicks-and-punches-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डीएवी में भिड़े दो छात्र गुट, चले लात-घूंसे, बीच-बचाव करने पहुंचे एबीवीपी नेताओं से भी हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डीएवी में भिड़े दो छात्र गुट, चले लात-घूंसे, बीच-बचाव करने पहुंचे एबीवीपी नेताओं से भी हुई कहासुनी
Tue, 06 Oct 2026 09:17 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:17 PM IST
सार
दो छात्रों के बीच किसी छात्रा को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ने के साथ मारपीट तक पहुंच गया। कुछ देर बाद दोनों छात्रों के समर्थन में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। प्रथम वर्ष के दो छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलते तो कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
दोपहर दो छात्रों के बीच किसी छात्रा को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ने के साथ मारपीट तक पहुंच गया। कुछ देर बाद दोनों छात्रों के समर्थन में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। कॉलेज परिसर में मारपीट होते देख मौके पर छात्रों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर एबीवीपी के कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान उनकी भी छात्रों से कहासुनी हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से डालनवाला थाने में तहरीर दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।